Khabarwala 24 News New Delhi : Family Car Launched India भारत के कार सेक्टर में सबसे ज्यादा रेंज वाला सेगमेंट हैचबैक सेगमेंट है जिसमें आने वाली कारों को बड़ी संख्या में खरीदा जाता है। हैचबैक कारों की इस मांग के पीछे की मुख्य वजहों में इन कारों का छोटा साइज, कम कीमत और बढ़िया माइलेज का मिलना शामिल है। इस सेगमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए कार निर्माता कंपनियों द्वारा अपनी मौजूदा लाइनअप को अपडेट करने के अलावा नई कारों को भी लॉन्च किया जा रहा है। अगर आप एक नई हैचबैक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए भारत में जल्द लॉन्च होने वाली उन 5 कारों की डिटेल जो आपको 10 लाख रुपये से कम बजट में मिल जाएंगी।
नई पीढ़ी की मारुति स्विफ्ट/डिज़ायर (Family Car Launched India)
नई पीढ़ी की मारुति स्विफ्ट 9 मई को लॉन्च होने वाली है, जबकि नई डिजायर के 2024 के त्योहारी सीजन के दौरान आने की उम्मीद है। दोनों मॉडलों में अंदर और बाहर बड़े बदलाव होंगे। इनमें सुजुकी का नया 1.2L, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन शामिल होगा। माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला यह इंजन अधिकतम 81.6PS की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। इसकी ईंधन दक्षता 25.72kmpl है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसके अलावा इनमें मौजूदा मॉडलों के मुकाबले कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।
टाटा अल्ट्रोज़ रेसर/अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट (Family Car Launched India)
टाटा अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक लाइनअप जल्द ही रेसर संस्करण में बाजार में आएगी। हैचबैक के इस स्पोर्टियर वर्जन को दो अलग-अलग डुअल-टोन शेड्स में देखा गया है। इसमें बोनट और छत पर ट्विन रेसिंग धारियां, एक उभरी हुई फ्रंट ग्रिल, फ्रंट फेंडर पर “रेसर” बैजिंग और नए डिज़ाइन किए गए 16-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो अल्ट्रोज़ रेसर में कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ नई लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सीटों पर उभरा हुआ “रेसर” लोगो मिल सकता है।
टाटा अल्ट्रोज़ रेसर/अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट (Family Car Launched India)
Tata Altroz Racer में 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120bhp और 170Nm का आउटपुट जेनरेट करेगा। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा अल्ट्रोज़ हैचबैक को 2024 में फेसलिफ्ट अपडेट भी मिलेगा। इसमें कुछ नए एडवांस फीचर्स शामिल किए जाएंगे। हालांकि, इसका इंजन सेटअप मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जाएगा।
अपडेटेड निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट (Family Car Launched India)
जापानी ऑटोमेकर की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट को इस साल पहला मिड-लाइफ अपडेट मिलने जा रहा है। फेसलिफ्टेड संस्करण के बारे में विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड शामिल होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और सीएनजी के साथ समान पावरट्रेन बरकरार रखा जाएगा।
अपडेटेड निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट (Family Car Launched India)
अपडेटेड मैग्नाइट में नई सीट अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंटीरियर थीम मिल सकती है, जबकि कई फीचर्स मौजूदा मॉडल से लिए जा सकते हैं। मौजूदा मैग्नाइट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस रिकग्निशन कंट्रोल, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है।


