Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़ रोड स्थित मेडिकल मार्केट में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जे को आखिरकार प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने हटा दिया। कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रखा था, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। आखिरकार पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की, तो तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई।
मौके पर पहुंची टीम (Hapur News)
शिकायत मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार प्रशासन और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आनन-फानन में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मेडिकल मार्केट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कब्जाधारियों पर पड़ा असर (Hapur News)
बताया गया है कि कार्रवाई के दौरान एक कब्जाधारी अस्पताल में भर्ती हो गया। प्रशासनिक टीम ने रास्ते पर बने अस्थायी निर्माण को हटाकर रास्ता कब्जा मुक्त करा दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से अब आवागमन सुगम हो जाएगा।
डीएम का आभार व्यक्त किया (Hapur News)
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने इस अवैध कब्जे की शिकायत नगर पालिका अधिकारियों को कई बार लिखित रूप में दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार जब मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा, तब जाकर कार्रवाई हुई। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। लोगों नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई है और भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



