Hapur News: हापुड़ के संदीप कुमार बंसल ने चीन में एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 5 गोल्ड मेडल जीते

Hapur News: हापुड़ के मेरठ रोड निवासी संदीप कुमार बंसल ने चीन में 9 से 15 मई तक हुई एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 किलो ग्राम वर्ग में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ के मेरठ रोड निवासी संदीप कुमार बंसल ने चीन में 9 से 15 मई तक हुई एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 किलो ग्राम वर्ग में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। स्क्वाट, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और टोटल में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने जनपद के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। 18 मई को उनके स्वदेश लौटने पर एसएसवी कॉलेज में जोरदार स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

चीन में मिली बड़ी सफलता (Hapur New)

संदीप कुमार बंसल के कोच पिलखुवा निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। संदीप ने 93 किलो ग्राम कैटेगरी में स्क्वाट में 285 किलो, बेंच प्रेस में 190 किलो और डेडलिफ्ट में 260 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीते। टोटल लिफ्ट में उन्होंने 735 किलो भार उठाया, जिसमें भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

लंबे समय की मेहनत का नतीजा (Hapur New)

संदीप कुमार बंसल पिछले कई सालों से पावर लिफ्टिंग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। अब उनका लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप के बाद विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना है। कोच धर्मवीर सिंह ने बताया कि संदीप की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

18 मई को होगा भव्य स्वागत (Hapur New)

18 मई को संदीप के वापस लौटने पर एसएसवी कॉलेज में सभी खिलाड़ी उनका भव्य स्वागत करेंगे। इस मौके पर मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा समेत आसपास के मंडलों के एसोसिएशन पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

परिवार और खिलाड़ियों ने जताई खुशी (Hapur New)

संदीप की इस सफलता पर उनके पिता जितेंद्र कुमार बंसल, माता बबली बंसल, भाई कुलदीप कुमार और गौरव बंसल ने खुशी जताई। रेलवे कोच दीपक कुमार, पावर लिफ्टर जितेंद्र, अंकित कुमार, एसएसवी कॉलेज के खेल प्रशिक्षक सुदर्शन त्यागी, मान सिंह, नरलेप सिंह, मदन सैनी समेत कई खिलाड़ियों ने भी बधाई दी और संदीप की मेहनत की तारीफ की।

यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। संदीप कुमार बंसल की मेहनत और लगन से साबित होता है कि सही दिशा में प्रयास करने पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News