HPDA की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त

News Hapur: हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के निर्देश पर टीम ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत 54,000 वर्ग मीटर की चार बड़ी अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के निर्देश पर टीम ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत 54,000 वर्ग मीटर की चार बड़ी अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मच गई।

HPDA की टीम ने यहां की कार्रवाई

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को ग्राम चक्रसैनपुर (बाबूगढ़) में कई स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने केंद्रीय विद्यालय के पास किसान धर्म सिंह, बलराम सिंह, रामायण, रविंद्र और विकासकर्ता श्यामसुंदर शर्मा द्वारा की गई 20,000 वर्ग गज की अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ढहा दिया।

HPDA टीम ने यहां भी की कार्रवाई

इसके अलावा चक्रसैनपुर बाबूगढ़ में किसान राजीव कुमार चौधरी और विकासकर्ता श्यामसुंदर शर्मा की 4,000 वर्ग मीटर, शिवा ढाबा के पास एनएच-9 पर राजीव कुमार चौधरी एवं श्यामसुंदर शर्मा की 15,000 वर्ग मीटर तथा ग्राम चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में श्यामसुंदर शर्मा की 15,000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को भी बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

HPDA का सख्त रुख

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि अवैध निर्माणों और प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कोई भी निर्माण या प्लाटिंग कार्य केवल प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही करें।अमित कादियान ने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण करने वाले स्वयं अपनी क्षति के लिए जिम्मेदार होंगे। प्राधिकरण किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hpda की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त Hpda की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त Hpda की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त Hpda की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त Hpda की बड़ी कार्रवाई, 54 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News