Hapur News जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर शुक्रवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कसेरठ बाजार में भक्तिमय माहौल रहा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान शान्तिनाथ को निर्वाण लाडू चढ़ाया और उनके सम्मान में भव्य शान्तिनाथ विधान मंडल […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर शुक्रवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कसेरठ बाजार में भक्तिमय माहौल रहा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान शान्तिनाथ को निर्वाण लाडू चढ़ाया और उनके सम्मान में भव्य शान्तिनाथ विधान मंडल पाठ का आयोजन किया गया।

महत्व पर डाला प्रकाश (Hapur News)

विधान पाठ का आयोजन हस्तिनापुर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य पारस जैन शास्त्री ने कराया। उन्होंने भगवान शान्तिनाथ के जीवन और जैन धर्म में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। शास्त्री जी ने बताया कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में भगवान शान्तिनाथ 16वें तीर्थंकर हैं। उन्होंने कहा कि शान्तिनाथ विधान पाठ श्रद्धा और समर्पण से करने पर मन शांत होता है, पापों का नाश होता है तथा मानसिक और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

विधान पाठ का महत्व (Hapur News)

जैन परंपरा में विधान पाठ को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है। इसमें बैठकर भगवान की आराधना करने से भक्तों को आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सांसारिक कष्टों से भी राहत मिलती है। इस पावन अवसर पर जैन भक्तों ने पूजन-अर्चना कर भगवान शान्तिनाथ से शांति, सद्बुद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस मौके पर जैन समाज के प्रमुख सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में जैन समाज महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मधु जैन, मंजू जैन, स्नेह जैन, कविता जैन, सपना जैन, सुषमा जैन, सीता जैन, शकुन्तला जैन, नीलम जैन, ममता जैन, सुनीता जैन, प्रेरणा जैन, विनोद बाला जैन, नेहा जैन, अलका जैन, प्रतिभा जैन, अर्चना जैन, सुशील जैन, सुरेश चंद जैन, विकास जैन, आकाश जैन, नितिन जैन आदि शामिल रहे।

Hapur news जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ Hapur news जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ Hapur news जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ Hapur news जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ Hapur news जैन मंदिर में भगवान शान्तिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भव्य विधान पाठ
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News