Hapur News: हापुड़ में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, राजकुमार भाटी के बयान का विरोध, पोस्टर जलाया

Hapur News: हापुड़ में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन किसान राज व गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने राजकुमार भाटी का पोस्टर जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन किसान राज व गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने राजकुमार भाटी का पोस्टर जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का विवरण (Hapur News)

शुक्रवार को जनपद हापुड़ में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्र होकर राजकुमार भाटी के फोटो वाले पोस्टर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान “राजकुमार भाटी मुरादाबाद ब्राह्मण समाज जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों में काफी गुस्सा देखा गया। यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में दो दिन पहले थाना हापुड़ देहात में तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

पुलिस प्रशासन को सौंपी मांग (Hapur News)

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने एसडीएम सदर हापुड़ को पुलिस अधीक्षक हापुड़ के नाम एक तहरीर सौंपी। इसमें राजकुमार भाटी पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। समाज ने चेतावनी दी कि अगर अगले 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो थाना हापुड़ देहात का घेराव किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। इसके जिम्मेदार हापुड़ पुलिस प्रशासन होंगे।

Hapur news: हापुड़ में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, राजकुमार भाटी के बयान का विरोध, पोस्टर जलाया
Hapur news: हापुड़ में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, राजकुमार भाटी के बयान का विरोध, पोस्टर जलाया

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति (Hapur News)

इस अवसर पर हेमंत मिश्रा, सुशील शास्त्री, एडवोकेट अंकुर शर्मा, आदित्य सनक, कविता शर्मा, विक्की शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, अरविंद शर्मा कस्तला वाले, प्रशांत शर्मा, आयुष शर्मा, मोनू चौधरी, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुबोध पांडे, विकास शर्मा, संजय शर्मा, बब्बू शर्मा, राजू शर्मा समेत कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

समाज ने शांति बनाए रखते हुए कानूनी रास्ते से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से स्थानीय स्तर पर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News