Hapur News बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार

Hapur News समाजवादी पार्टी के मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को हापुड़ के ग्राम अमीपुर नंगौला पहुंचकर प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई का तीखा विरोध किया। उन्होंने सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News समाजवादी पार्टी के मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को हापुड़ के ग्राम अमीपुर नंगौला पहुंचकर प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई का तीखा विरोध किया। उन्होंने सपा जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।

क्या बोले विधायक (Hapur News)

विधायक अतुल प्रधान ने ध्वस्त मकान का मौके पर निरीक्षण किया और प्रभावित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 200 गज क्षेत्र में बनी पूर्ण इमारत को बिना नोटिस दिए बुलडोजर से ढहा दिया गया। परिवार को सामान निकालने का भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिसके कारण घरेलू सामान के साथ पशुओं का चारा भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

सरकार पर गरीब विरोधी कार्रवाई का आरोप (Hapur News)

अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गरीबों के घर उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और अब किसी का भी मकान नहीं टूटने दिया जाएगा।

विधायक ने हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीना से फोन पर बात की और कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा और अदालत तक इस लड़ाई को लड़ेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

हाईकोर्ट स्टे के बावजूद कार्रवाई का गंभीर आरोप (Hapur News)

विधायक अतुल प्रधान ने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह 10 बजे हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल चुका था, इसके बावजूद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने इसे अदालत की अवमानना करार दिया और कहा कि इस मामले को कोर्ट में मजबूती से उठाया जाएगा।हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी मामले को लेकर जाया जाएगा। साथ ही जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़े धरना-प्रदर्शन की घोषणा भी की।

विधायन सभा में उठाया जाएगा मामला (Hapur News)

विधायक ने बताया कि इस मामले को विधान सभा में भी उठाया जाएगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान सहित कई नेता प्रभावित परिवारों से मिलेंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार Hapur news बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार Hapur news बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार Hapur news बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार Hapur news बुलडोजर कार्रवाई पर सपा विधायक अतुल प्रधान बोले , गरीबों को उजाड़ रही है सरकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News