Mahakumbh 2025 सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 का logo और वेबसाइट किया लांच, मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahakumbh 2025 महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर है। यहां पर उन्होंने महाकुंभ 2025 का logo और वेबसाइट की लॉन्च की है। उच्च अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक के साथ ही सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर चल रही तैयारियों का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahakumbh 2025 महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर है। यहां पर उन्होंने महाकुंभ 2025 का logo और वेबसाइट की लॉन्च की है। उच्च अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक के साथ ही सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने 10 दिसंबर तक हर कार्य पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक (Mahakumbh 2025)

मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन के साथ मुख्यमंत्री योगी के साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों और प्रमुख साधु संतों का स्वागत अभिनंदन किया। अखाड़े ने भूमि सुविधाएं बढ़ाने संत भक्त निवास के लिए पिछले कुंभ की तुलना में दोगुना अधिक बजट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा।

CM योगी ने संगम का निरीक्षण (Mahakumbh 2025)

सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्पेशल बोट से संगम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और घाटों की स्थिति देखी साथ कुंभ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

किए लेटे हुए हनुमानजी के दर्शन (Mahakumbh 2025)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री बड़े हनुमान जी के दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि ने योगी का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के बाद आरती उतारी। सीएम योगी ने गंगा पूजन भी किया।

आगे बढ़ चुकी है तैयारी : योगी (Mahakumbh 2025)

योगी ने कहा कि 2019 का एक्सपीरियंस उत्तर प्रदेश के पास है और उस अनुभव का लाभ लेते हुए 2025 के महाकुंभ की तैयारी आगे बढ़ चुकी है। करोड़ों भक्त प्रयागराज जाकर के संगम में स्नान किया था और इतने बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बने थे।

कुंभ का दायरा बढ़ाने का कार्य (Mahakumbh 2025)

जल को रिसेट होने में अभी 10, 12 दिन लग सकते है, लेकिन महाकुंभ की तैयारी में फिलहाल कोई बाधा नहीं है और 15 दिसंबर तक हर हाल में सभी प्रकार के कार्य निर्माण के कार्य संपन्न होने के साथ ही कुंभ के दायरे को भी बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News