Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में शुक्रवार सुबह थाना बाबूगढ़ पुलिस और अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चोरी की घटनाओं से संबंधित नकदी बरामद की है।
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में वाहन चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
View this post on Instagram
पुलिस टीम पर फायरिंग की शुरू (Hapur News)
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार शुक्रवार सुबह पुलिस टीम के साथ गांव बनखंडा नहर पटरी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश (Hapur News)
बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी देवेश उर्फ कुक्की के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी शगुन निवासी गांव शकरपुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
शातिर अपराधी हैं पकड़े गए बदमाश (Hapur News)
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद चारों मोटरसाइकिल चोरी की हैं। इनमें कुछ बाइक हापुड़, बुलंदशहर, दिल्ली और उत्तराखंड से चोरी की गई थीं। वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर इनके संबंध अलग-अलग स्थानों पर दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से मिले हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों के नंबर और पहचान बदलकर उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेच देते थे। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
यह किया बरामद (Hapur News)
बरामदगी के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और चोरी की घटनाओं से संबंधित 4200 रुपये नकद मिले हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शातिर अपराधी हैं पकड़े गए बदमाश (Hapur News)
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार देवेश उर्फ कुक्की के खिलाफ वाहन चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर अपराधों के 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शगुन के खिलाफ भी विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और हरिद्वार समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।
——-


