Hapur News ई-पंजीकरण योजना का विरोध, हड़ताल पर रहे तहसील के अधिवक्ता-बैनामा लेखक

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News ई पंजीकरण योजना के विरोध में तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प वेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और मुंशी पूर्ण हड़ताल पर चले गए हैं। मांगो को लेकर सब रजिस्ट्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस कारण कामकाज बाधित रहा। चेतावनी की गई कि अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News ई पंजीकरण योजना के विरोध में तहसील के अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टाम्प वेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और मुंशी पूर्ण हड़ताल पर चले गए हैं। मांगो को लेकर सब रजिस्ट्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस कारण कामकाज बाधित रहा। चेतावनी की गई कि अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार अपना आदेश वापस नहीं लेती है तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा तथा उच्च स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिवक्ता और बैनामा लेखक (Hapur News)

निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लागू होने से पूरे प्रदेश में विभाग से जुड़े लाखों लोगों के रोजगार पर संकट आ गया है। अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों का का कहना है कि यह योजना पंजीकरण कार्य को सरल बनाने के बजाय और अधिक जटिल बना देगी, जिससे वे बेरोजगारी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

हड़ताल करने का लिया निर्णय (Hapur News)

तहसील हापुड़ में गुरुवार को बुलाई गई जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि निबंधन विभाग के इस आदेश का विरोध करते हुए आज से सोमवार तक सभी अधिवक्ता और बैनामा लेखक पंजीकरण कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे।इससे पहले गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस सहित कई जिलों के तहसील और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से जुड़े अधिवक्ता और बैनामा लेखक पहले से ही हड़ताल पर हैं।

लाखों लोगों का रोजगार छीनने का लगाया आरोप (Hapur News)

अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन करना है, न कि लाखों लोगों का रोजगार छीनना। उन्होंने कहा कि नया आदेश लागू होने से पारंपरिक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित होगी और छोटे-मोटे काम करने वाले हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।हड़ताल के दौरान तहसील परिसर में पंजीकरण संबंधी सभी कार्य बंद रहे। आम जनता को दस्तावेज पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hapur news-
Hapur news-

तहसीलदार से भी तहसील के अधिवक्ता (Hapur News)

तहसील में दाखिल खारिज के कार्यों में देरी होने को लेकर तहसील के अधिवक्ता और बैनामा लेखक तहसीलदार से मिले और समय से दाखिल खारिज करने की मांग की गई। बताया गया कि समय से कार्य न होने के कारण दिक्कत हो रही है। बताया गया कि आश्वासन दिया गया है कि किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News