Khabarwala 24 News Ghazipur: UP News उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की नृशंस हत्या का एक प्रमुख आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बुधवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास हुई मुठभेड़ में कमलेश चौधरी को पुलिस की गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस एनकाउंटर में SWAT टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हो गए। उनकी हाथ में गोली लगी है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने कमलेश के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
क्या है पूरा मामला (UP News)
पुलिस को सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी करंडा क्षेत्र की ओर जा रहा है। इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस, STF और SWAT की संयुक्त टीमों ने पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास घेराबंदी कर ली। जैसे ही टीम ने बदमाश को घेरा, कमलेश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई।
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (UP News)
पुलिस ने बार-बार सरेंडर करने का आवाहन किया, लेकिन कमलेश ने फायरिंग जारी रखी। इसी गोलीबारी में SWAT प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कमलेश चौधरी को लगी। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इलाके में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा था।
हत्याकांड की पृष्ठभूमि (UP News)
पिछले शुक्रवार की देर रात अष्टभुजी कॉलोनी निवासी होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय को उनके होटल के गेट पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ‘कटरा गैंग’ के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने आरोपीयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने कमलेश चौधरी पर बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया था।कमलेश चौधरी पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कुल सात गंभीर मामले पहले से दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
पुलिस की कार्रवाई (UP News)
हत्याकांड के बाद पुलिस की चार अलग-अलग टीमें आरोपीयों की तलाश में लगी हुई थीं। STF भी सक्रिय रूप से बदमाशों को पकड़ने में जुटी थी। कमलेश चौधरी की लोकेशन मिलते ही तुरंत घेराबंदी की गई और एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया।एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और एसपी डॉ. ईरज राजा घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की निगरानी की।अब पुलिस बाकी आरोपियों शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चला रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


