Hapur News कपड़ा व्यापारी की आंध्र प्रदेश में दर्दनाक मौत: विजयवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा और बुर्ज मोहल्ला क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। हापुड़ के बुर्ज मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल की शनिवार को विजयवाड़ा स्टेशन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा और बुर्ज मोहल्ला क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। हापुड़ के बुर्ज मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी अंकुर अग्रवाल की शनिवार को विजयवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में वे शव को वापस लाने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

ट्रेन के नीचे आने से हुआ हादसा (Hapur News)

जानकारी के मुताबिक, अंकुर अग्रवाल की पिलखुवा में ‘रितिक टैक्सटाइल’ नाम से एक बड़ी फर्म है। वे देश के कई राज्यों में कपड़ों का व्यापार करते थे और आर्डर लेने के लिए समय-समय पर टूर पर जाते रहते थे। शनिवार को भी वे व्यापारिक सिलसिले में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गए हुए थे। वापस लौटते समय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनके मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को इस अनहोनी की सूचना मिली।

हैंडलूम नगरी पिलखुवा के व्यापारियों में शोक (Hapur News)

पिलखुवा टेक्सटाइल हब के रूप में जाना जाता है, जहाँ से सैकड़ों व्यापारी और उनके एजेंट देश भर के विभिन्न राज्यों में आर्डर लेने के लिए दौरों पर रहते हैं। अंकुर अग्रवाल की इस असामयिक मौत से स्थानीय कपड़ा और हैंडलूम कारोबारियों में गहरा दुख है। परिजनों के अनुसार, दिवंगत व्यापारी का शव देर रात तक हापुड़ पहुंचेगा और सोमवार सुबह ब्रजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार (Hapur News)

अंकुर अग्रवाल का विवाह करीब 25 साल पहले पिलखुवा की रहने वाली ममता के साथ हुआ था। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अपने पिता के साथ रितिक टैक्सटाइल फर्म का कामकाज संभालता है, जबकि बाकी दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस दुखद घटना से पूरे बुर्ज मोहल्ला और पिलखुवा व्यापार मंडल में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News