Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए रात-दिन उनके साथ खड़ा है। व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों की समस्या का कराया जाएगा समाधान (Hapur News)
अग्रवाल दिल्ली रोड स्थित एक कार्यक्रम में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों का हित सर्वोपरि मानता है। संगठन ने पहले भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मजबूती से आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहेगा।उन्होंने हाल ही में हापुड़ के एक प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई डकैती की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस को और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि बदमाश दोबारा ऐसी वारदात करने की हिम्मत न कर सकें।
अतिथियों का किया स्वागत (Hapur News)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरज गर्ग ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की गई कि संगठन को और मजबूत बनाया जाए, अधिक से अधिक व्यापारियों को इससे जोड़ा जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।
व्यापारियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा (Hapur News)
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, प्रदेश ललित मोदी, जिलाध्यक्ष सुनील गोयल, सुभाष गर्ग आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
छबील लगाई (Hapur News)
बैठक के समापन पर भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे दूध की छबील का आयोजन किया गया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मीठे दूध का सेवन कर गर्मी से राहत ली।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा जिला मंत्री अमित शर्मा, रवि मोहन गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, विपुल गर्ग, वीरसैन अग्रवाल, मनीष कंसल, विश्वास गोयल, राहुल गुप्ता, मनीष गोयल, कपिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


