UP News एक लाख का इनामी रवि यादव मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश जारी

Khabarwala 24 News Jaunpur: UP News उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये का इनाम घोषित रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Jaunpur: UP News उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये का इनाम घोषित रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लग गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गए।

मुठभेड़ का विवरण (UP News)

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि रवि यादव खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास छिपा हुआ है। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख रवि ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से उनकी जान बच गई।

क्या था पूरा मामला (UP News)

1 मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय युवक आजाद बिंद की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में सात लोगों को नामजद किया था। इनमें रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आजाद बिंद परिवार के मुख्य सदस्य थे। उनकी हत्या के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश फैला हुआ था। पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी की जा रही थी।

अब पुलिस की रणनीति (UP News)

रवि यादव के एनकाउंटर के बाद पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों प्रदीप बिंद और भोले राजभर को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

यह एनकाउंटर जौनपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News