Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News त्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सामाजिक संस्था ‘खिदमत चैरिटी ग्रुप’ ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए एक सराहनीय मानवीय पहल की है। ग्रुप की ओर से हापुड़ के ऐतिहासिक सिकंदर गेट टंकी पर, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के स्टैचू (प्रतिमा) के बाहर आम जनता और राहगीरों के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई है। इस वाटर कूलर मशीन का भव्य उद्घाटन जामिया अरबिया ख़ादिम उल इस्लाम के मोहतमिम मुफ्ती क़दीम क़ासमी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया गया।
प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम: मुफ्ती क़दीम क़ासमी (Hapur News)
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि मुफ्ती क़दीम क़ासमी ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस चिलचिलाती गर्मी में प्यासे को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और इंसानियत का काम है। जब किसी जरूरतमंद को इस तपन में शीतल जल मिलता है, तो उसके दिल से दुआ निकलती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस तरह के नेक और जनहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
भविष्य में भी जारी रहेगी सामाजिक खिदमत: यासीन मलिक (Hapur News)
खिदमत चैरिटी ग्रुप के संस्थापक यासीन मलिक ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका ग्रुप हमेशा से सामाजिक और मानवीय कार्यों को प्राथमिकता देता आया है। उन्होंने बताया कि इस मशीन की देखरेख की जिम्मेदारी ‘ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सोसायटी’ के अध्यक्ष दानिश कुरैशी को सौंपी गई है, जो भविष्य में इसका रखरखाव सुनिश्चित करेंगे। यासीन मलिक ने यह भी साझा किया कि इससे पहले संस्था द्वारा हापुड़ शहर के लिए मस्जिद शकरकुई में एक डेड बॉडी फ्रीज़र (शव फ्रीजर) भी दान किया जा चुका है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद (Hapur News)
जल सेवा के इस पुनीत कार्य के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और संस्था के सदस्य मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से हाजी फज़लुर्रहमान, डॉ. गुलफाम ज़हीर, चौधरी हसरत अली, डॉ. जुनैद अनवर, मुफ्ती खालिद कासमी, मौलाना अज़ीज़ूर्रहमान कासमी, एहतेशाम खान, डॉ. लईक, मौलाना हुसैन, हाजी जमील मलिक, इंतख़ाब आलम, आदिल कुरैशी, हाजी मोनिश कुरैशी, राशिद मेवाती और हाफिज़ अजमल तोमर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


