Hapur News शराब ले जाते युवकों ने सिपाहियों पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के पास शुक्रवार रात को एक चौंकाने वाली घटना घटी। शराब की बोतलें लेकर जा रहे युवकों को रोकने पर बेखौफ युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर दो सिपाहियों के साथ बुरी तरह मारपीट की। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के पास शुक्रवार रात को एक चौंकाने वाली घटना घटी। शराब की बोतलें लेकर जा रहे युवकों को रोकने पर बेखौफ युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर दो सिपाहियों के साथ बुरी तरह मारपीट की। हमले में एक सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। दोनों घायल सिपाहियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना की जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ देहात में तैनात सिपाही दौलत राम और अभिषेक त्यागी शुक्रवार रात करीब एक बजे गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें दो युवक बाइक पर शराब की बोतलें लेकर जाते दिखे। सिपाहियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वे शराब खरीदकर ला रहे हैं। देर रात शराब ले जाने पर सिपाहियों द्वारा सवाल किए जाने पर दोनों युवक भड़क गए। उन्होंने मौके पर अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और पुलिसवालों पर सामूहिक हमला कर दिया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur News)

मारपीट इतनी भीषण थी कि सिपाही दौलत राम के सिर पर गहरी चोट आई, जबकि अभिषेक त्यागी भी बुरी तरह घायल हो गए। हमलावर युवक मारपीट के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारस मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News