Khabarwala 24 News Lucknow: UP News लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसमें एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। यह बदलाव विभिन्न जिलों, मंडलों और विभागों में नए सिरे से तैनातियों के रूप में हुआ है।आईएएस अधिकारी राम मोहन मीणा को अब सीडीओ प्रतापगढ़ बनाया गया है। वहीं पीसीएस अधिकारियों की लंबी सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनातियां की गई हैं।
इनको यहां मिली तैनाती (UP News)
- सुशील प्रताप सिंह: कुलसचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, अपर निदेशक संस्कृति और संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण।
- आलोक कुमार वर्मा: अपर आयुक्त वाराणसी मंडल।
- सृष्टि धवन: मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।
- दुर्गेश मिश्रा: अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम।
- ब्रजेश कुमार सिंह: अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ।
- अनिरूद्ध प्रताप सिंह: एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर।
- राजीव राज: एडीएम एफआर जालौन।
- मनोज कुमार सिंह: नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव।
- गौरव रंजन श्रीवास्तव: अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम।
- अनुपम मिश्रा: उपसचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग।
- सीमा पांडे: अपर नगर आयुक्त वाराणसी नगर निगम।
इन्हें यह मिली जिम्मेदारी (UP News)
इसके अलावा नितीश कुमार सिंह को एडीएम प्रशासन बुलंदशहर, प्रमोद कुमार पांडे को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आयुष चौधरी को एडीएम एफआर सीतापुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, संजय कुमार को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई, अजीत कुमार सिंह को एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, त्रिभुवन को एडीएम एफआर बदायूं और सुरेश कुमार पाल को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया बनाया गया है।
नियमित ट्रांसफर पालिसी का हिस्सा (UP News)
यह प्रशासनिक फेरबदल यूपी सरकार की नियमित ट्रांसफर पॉलिसी का हिस्सा माना जा रहा है। आमतौर पर चुनावी साल या बड़े प्रशासनिक बदलावों के समय ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं। इन तबादलों से संबंधित जिलों और विभागों में जल्द ही नई जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू हो जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


