Hapur News धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला इलाका

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। मसूरी-धौलाना मार्ग पर स्थित गांव ककराना में गाजियाबाद निवासी व्यापारी गगनदीप सिंह द्वारा संचालित वीडीएच (VDH) केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। मसूरी-धौलाना मार्ग पर स्थित गांव ककराना में गाजियाबाद निवासी व्यापारी गगनदीप सिंह द्वारा संचालित वीडीएच (VDH) केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील रासायनिक पदार्थों के कारण लगातार तेज धमाके हो रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र दहल उठा।

दूर दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज (Hapur News)

धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और भयभीत होकर आग के दृश्य को देखते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री से उठता काला धुंआ का विशाल गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। लपटें कई फीट ऊंचाई तक भड़क रही थीं।

भीषण लगी आग, मची अफरा तफरी (Hapur News)

जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के केमिकल भंडारण क्षेत्र में अचानक भड़की। यहां सुगंधित उत्पादों और औद्योगिक उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार के रसायन बनाए और स्टोर किए जाते थे। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के बाद ड्रमों और केमिकल कंटेनरों में एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे आग बुझाने का काम और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

अन्य जनपदों से भी मंगवाई दमकल गाड़ी (Hapur News)

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरू में धौलाना दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए संसाधन अपर्याप्त पड़ गए। इसके बाद गाजियाबाद, मेरठ और अन्य आसपास के जिलों से अतिरिक्त दमकल वाहन और कर्मी बुलाए गए। दमकलकर्मी कई दिशाओं से पानी और फोम की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

देर रात तक चला आग बुझाने का अभियान (Hapur News)

देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद रासायनिक पदार्थ बार-बार आग भड़का रहे थे, इसलिए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में कई घंटे लग सकते हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News