Hapur News विकास को नई गति! मंत्री के.पी. मलिक ने अधिकारियों को चेताया

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री के.पी. मलिक ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हापुड़ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री के.पी. मलिक ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हापुड़ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

अफसरों को दिए निर्देश (Hapur News)

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री के.पी. मलिक ने जल निगम के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने जनपद में चल रही पेयजल योजनाओं को तेजी से पूरा करने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की तुरंत मरम्मत करने और नए निर्माण कार्यों को समय से पहले समाप्त करने पर जोर दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता को पेयजल की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

Hapur news-
Hapur news-

स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश (Hapur News)

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को संबोधित करते हुए के.पी. मलिक ने वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित कूड़ा संग्रहण, नालों की सफाई और जलभराव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना नगर निकायों की प्रमुख जिम्मेदारी है, ऐसा उन्होंने जोर देकर कहा।

Hapur news--
Hapur news–

समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान (Hapur News)

बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे होने के बाद विकास की गति को और तेज करना है। सभी विभागों में बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने की जरूरत है।के.पी. मलिक ने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है।

अफसरों ने प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुत (Hapur News)

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मंत्री को प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक धर्मेश तोमर, जिला अध्यक्ष कविता माधरे, सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News