मुंबई, 3 दिसंबर (khabarwala24)। रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज हो चुका है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज ने गाने के साथ पूरा न्याय किया है। इस गाने को ‘धुरंधर’ का ‘गैंगस्टर एंथम’ कहा गया है।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के नए गाने के रिलीज की जानकारी दी है। गाने में रणवीर का एक्शन अवतार देखने को मिल जा रहा है, जो चेहरे पर खतरनाक स्माइल के साथ दुश्मनों को बंदूक से छलनी कर रहे हैं।
गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं, जो मिनटों में बदल रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपने किरदार को जीवंत करने के लिए पूरी जान लगा दी है। फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने गाने में जान डाल दी है। गाने के लिरिक्स भी राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही विवाद में है। फिल्म को लेकर तब विवाद हुआ जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मामला सेंसर बोर्ड के पाले में डाल दिया। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिए कि वे फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए इस मामले की भी जांच करें।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की परमिशन दे दी है, लेकिन फिल्म में कई कट और बदलाव करने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने साफ किया है कि फिल्म का मेजर मोहित शर्मा के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म पूरी तरह फिक्शन है।
फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि फिल्म मेजर मोहित से प्रेरित नहीं है। इस फिल्म को बनाने में आदित्य धर को लगभग 3 साल लगे हैं। फिल्म की कहानी, रिसर्च और फिल्म की स्टारकास्ट और बजट निर्धारित करने की जद्दोजहद में 2 साल ऐसे ही निकल गए। अब जाकर ये फिल्म पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















