Hapur News सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज 

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में नवीन परती की सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा कर फसल उगाने के आरोप में वर्तमान ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में नवीन परती की सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा कर फसल उगाने के आरोप में वर्तमान ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कब्जा मुक्त कराई जमीन पर फिर बोई फसल (Hapur News)

राजस्व अभिलेखों के अनुसार, ग्राम फाजिलपुर उर्फ मोरपुर में स्थित खसरा संख्या 189 (रकबा 0.092 हेक्टेयर) सरकारी खाते में ‘नवीन परती’ के रूप में दर्ज है। इस बेशकीमती सरकारी भूमि को प्रशासन ने पूर्व में ही अवैध कब्जे से मुक्त कराया था।
आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह (पुत्र रामभूल सिंह) ने नियमों को ताक पर रखकर इस सरकारी भूमि पर फिर से हल चलवा दिया और अवैध रूप से ज्वार की फसल बो दी। लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किए जाने पर इस अवैध बहाली का खुलासा हुआ, जिसके बाद नियमों के उल्लंघन को लेकर तुरंत पुलिस को तहरीर दी गई।

जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई: थाना प्रभारी (Hapur News)

लेखपाल की आधिकारिक तहरीर के आधार पर हाफिजपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हाफिजपुर, अरविंद कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News