Lucknow News परिवहन विभाग: बड़े स्तर पर हुए अफसरों के तबादले, जानिए पूरी लिस्ट

Lucknow News  Khabarwala 24 News,Lucknow:उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत परिवहन विभाग में अफसरों के बड़ी स्तर पर तबादले हुए हैं। लखनऊ जोन के कार्यवाहक डीटीसी सुरेंद्र कुमार को अब लखनऊ जोन का पूर्ण रूप से चार्ज दे दिया गया है। इसके अलावा वाराणसी में तैनात रहे उप परिवहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News  Khabarwala 24 News,Lucknow:उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत परिवहन विभाग में अफसरों के बड़ी स्तर पर तबादले हुए हैं। लखनऊ जोन के कार्यवाहक डीटीसी सुरेंद्र कुमार को अब लखनऊ जोन का पूर्ण रूप से चार्ज दे दिया गया है। इसके अलावा वाराणसी में तैनात रहे उप परिवहन आयुक्त अशोक कुमार सिंह को उप परिवहन आयुक्त (यात्री कर) मुख्यालय बनाया गया है, जबकि भीमसेन सिंह को परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र वाराणसी के पद पर भेजा गया है।

आरटीओ के भी हुए तबादले

गाजियाबाद के आरटीओ प्रशासन अरुण कुमार को आगरा का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह को गाजियाबाद का आरटीओ प्रशासन बनाया गया। आरटीओ विजय कुमार सिंह को गोरखपुर से आरटीओ प्रवर्तन सहारनपुर के पद पर भेजा गया। आरटीओ उदयवीर सिंह को अपर परिवहन प्राधिकरण के पद पर भेजा गया। वहीं अयोध्या में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात ऋतु सिंह को अयोध्या का आरटीओ प्रशासन बना दिया गया है। मुरादाबाद में तैनात आरटीओ प्रवर्तन राकेंद्र कुमार सिंह को अब यहां का आरटीओ प्रशासन बना दिया गया है। आरटीओ फरीदुद्दीन को अलीगढ़ का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। अब तक वह यहां के आरटीओ प्रवर्तन थे। आरटीओ प्रशासन रामवृक्ष सोनकर को आजमगढ़ से गोरखपुर आरटीओ प्रशासन के पद पर भेजा गया है। आरटीओ प्रवर्तन सहारनपुर राधेश्याम को आरटीओ प्रशासन आजमगढ़ बनाया गया है।

Add Lucknow news परिवहन विभाग: बड़े स्तर पर हुए अफसरों के तबादले, जानिए पूरी लिस्ट Lucknow news परिवहन विभाग: बड़े स्तर पर हुए अफसरों के तबादले, जानिए पूरी लिस्ट Lucknow news परिवहन विभाग: बड़े स्तर पर हुए अफसरों के तबादले, जानिए पूरी लिस्ट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News