Weather दिल्ली एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है । लोगों को अब गर्मी और धूप की मार झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय और रात के वक्त हल्की ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी का एहसास […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है । लोगों को अब गर्मी और धूप की मार झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय और रात के वक्त हल्की ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी का एहसास लोगों को खलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। 21 मार्च तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 16 मार्च को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं 17 और 18 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 19से 21 मार्च के बीच तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 18 से 21 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

यूपी का मौसम लगातार अब लोगों को परेशान करने लगा है। पश्चिमी यूपी में हुई बारिश के बाद एक बार फिर तेज और कड़क धूप निकलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 19 और 20 मार्च को एक बार फिर राज्य में बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में 19 और 20 मार्च को बरसात होने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल यूपी के मौसम में कोई बदलाव या फर्क नहीं देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आगामी तीन दिनों तक राज्य में गर्मी और भी ज्यादा लोगों को परेशान करने वाली है। हालांकि रात के वक्त हल्की ठंड देखने को मिल सकती है।

दिल्ली का मौसम (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के अब सावधान रहने की जरूरत है। दिल्ली में गर्मी की एंट्री कुछ दिन पहले हो गई थी, लेकिन मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। यानी 21 मार्च के बाद लोगों को सुबह के समय में भी गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा। 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है, जो सामान्य है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम (Weather)

बिहार के मौसम की अगर बात की जाए तो मौसम में बदलाव के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। यहां कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। दिन के समय इतनी गर्मी पड़ रही है कि ऐसा लग रहा है कि मई-जून का महीना आ गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को मौसम विभाग की तरफ से बिहार में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत वैशाली, पटना, अरवल, भोजपुर समेत कई जिलों में हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 19 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

Weather दिल्ली एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather दिल्ली एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather दिल्ली एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News