Hapur News आर्थिक संकट से जूझ रही सिंभावली चीनी मिल के जीएम विश्वास राज सिंह ने दिया इस्तीफा, बिड़ला ग्रुप में संभाला उपाध्यक्ष का पद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित सिंभावली चीनी मिल में चल रही अनिश्चितता और वित्तीय संकट के बीच एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। पिछले पांच वर्षों से मिल में महाप्रबंधक (गन्ना) के पद पर कार्यरत विश्वास राज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थित सिंभावली चीनी मिल में चल रही अनिश्चितता और वित्तीय संकट के बीच एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। पिछले पांच वर्षों से मिल में महाप्रबंधक (गन्ना) के पद पर कार्यरत विश्वास राज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अब बिजनौर जिले में स्थित बिड़ला ग्रुप की श्योहारा चीनी मिल में बतौर उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

15 वर्षों से वित्तीय संकट में फंसी है चीनी मिल (Hapur News)

सिंभावली चीनी मिल पिछले करीब 15 वर्षों से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है। हाल के दिनों में मिल के मालिकाना हक बदलने और नए प्रबंधन के आने की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी अनिश्चित माहौल के बीच विश्वास राज सिंह ने मिल को अलविदा कहने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्ष 2021 में उत्तम ग्रुप की बरकातपुर (बिजनौर) इकाई को छोड़कर सिंभावली चीनी मिल में महाप्रबंधक का पद संभाला था।

किसानों के बीच बनाई अलग पहचान, यार्ड की समस्या का किया समाधान (Hapur News)

अपने पांच साल के कार्यकाल में विश्वास राज सिंह ने अपनी मधुर वाणी, सरल व्यवहार और त्वरित कार्यशैली से क्षेत्र के किसानों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच एक खास पहचान कायम की।

उनसे पूर्व किसानों को मिल यार्ड में गन्ना तुलाने के लिए 12 से 16 घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिसका समाधान पूर्व का कोई भी प्रबंधन नहीं निकाल पाया था। विश्वास राज सिंह ने पद संभालते ही अपने पहले ही वर्ष में इस विकट समस्या का स्थायी समाधान निकालकर क्षेत्रीय किसानों का भरोसा और दिल जीत लिया था।

स्वामित्व को लेकर संशय के कारण छोड़ा पद (Hapur News)

इस्तीफे के संबंध में बात करते हुए पूर्व महाप्रबंधक ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें क्षेत्रीय किसानों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मिल प्रबंधन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। हालांकि, वर्तमान में मिल के भविष्य और इसके नए मालिकों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए ही उन्होंने सिंभावली चीनी मिल छोड़कर श्योहारा चीनी मिल में उपाध्यक्ष का पद स्वीकार करने का फैसला किया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News