Hapur News आनंद विहार के PMAY फ्लैट में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान खाक; एक युवक झुलसा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आनंद विहार कॉलोनी स्थित विकास भवन के पास बने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे घर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आनंद विहार कॉलोनी स्थित विकास भवन के पास बने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर का पूरा कीमती सामान जलकर राख हो गया, वहीं आग बुझाने की कोशिश में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी, दो बच्चों को सकुशल निकाला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक में विकास बंसल का परिवार रहता है। रविवार सुबह अचानक उनके फ्लैट से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने कमरे को घेर लिया। आग देखकर बहुमंजिला इमारत के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे।

हादसे के समय घर में दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Hapur news--
Hapur news–

आग बुझाने में झुलसा मकान मालिक का बेटा (Hapur News)

आग की भयावहता को देखकर मकान मालिक विकास बंसल का पुत्र चुन्नू बंसल खुद ही आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया। इस दौरान आग की लपटों से चुन्नू गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आसपास के लोगों को यह चिंता सता रही थी कि कहीं आग पूरी बहुमंजिला इमारत के अन्य फ्लैटों में न फैल जाए। लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल केंद्र को सूचित किया।

दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा (Hapur News)

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को पड़ोसी फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Hapur news-
Hapur news-

लाखों का घरेलू सामान जलकर राख (Hapur News)

आग की इस घटना में विकास बंसल के घर में रखा बेड, फ्रिज, कपड़े, बर्तन, टीवी और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हादसे में उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी का बयान (Hapur News)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अजय कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News