Weather Today 18 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना

Khabarwala 24 News Lucknow: Weather Today उत्तर प्रदेश के मौसम में शुक्रवार से बड़ा बदलाव आने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा (गौतम बुद्ध […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: Weather Today उत्तर प्रदेश के मौसम में शुक्रवार से बड़ा बदलाव आने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, मुजफ्फरनगर और ललितपुर समेत कुल 18 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

तेज रफ्तार से चलेगी हवा (Weather Today)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और ओले गिरने का भी खतरा है। करीब 11 जिलों में ओले पड़ने की आशंका जताई गई है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार को पश्चिमी यूपी से शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी तक पहुंच सकता है।

- Advertisement -

धूप कर रही थी परेशान (Weather Today)

इधर, पिछले दिनों गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। बृहस्पतिवार को बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी और हमीरपुर में 39.5 डिग्री तथा कानपुर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लोगों को दोपहर की धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह (Weather Today)

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस विक्षोभ के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और दोपहर के समय बाहर जाने वालों को वज्रपात और तेज हवाओं से बचाव के उपाय करने चाहिए।

इन जनपदों में हो सकती है फायदा (Weather Today)

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन ओले और तेज हवा से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे के अपडेट जारी करेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News