Hapur News भूख का बहाना बनाकर महिला को फंसाया, लाखों के जेवर, नगदी के बदले कागज में लपेटकर थमाए पत्थर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर क्षेत्र में नशीला पदार्थ लगाकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बाजार से घर लौट रही एक महिला को दो शातिर ठगों ने अपनी बातों के जाल और नशीले पदार्थ के प्रभाव में फंसाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ नगर क्षेत्र में नशीला पदार्थ लगाकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बाजार से घर लौट रही एक महिला को दो शातिर ठगों ने अपनी बातों के जाल और नशीले पदार्थ के प्रभाव में फंसाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली। बदमाशों ने महिला से 9 तोले सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकद ऐंठ लिए और बदले में अखबार में पत्थर लपेटकर थमा दिए। होश आने पर जब परिजनों को वारदात का पता चला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है।

भूख का बहाना बनाकर महिला को जाल में उलझाया (Hapur News)

घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर की है। रफीकनगर निवासी रहीसुद्दीन की पत्नी नाजरीन शनिवार शाम बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह मोहल्ला मजीदपुरा के पास पहुंचीं, तभी सड़क किनारे खड़े दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को बेहद भूखा बताते हुए मदद की गुहार लगाई और खाना खिलाने का अनुरोध किया। महिला ने दया दिखाते हुए अपने बैग से 200 रुपये निकालकर उन्हें दे दिए।

नशीले नोट का इस्तेमाल कर किया सम्मोहित (Hapur News)

आरोपियों ने पूरी योजना के तहत महिला को अपनी बातों में उलझाए रखा। इस दौरान एक युवक ने महिला से 200 रुपये का नोट लिया और उस पर चुपके से कोई नशीला/सम्मोहक पदार्थ लगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने रुपये वापस करते हुए कहा कि वे पैसे नहीं लेंगे, बल्कि उन्हें घर का बना खाना खाना है। नोट हाथ में वापस लेते ही महिला नशीले पदार्थ के असर में आ गई और उनका मानसिक नियंत्रण कमजोर पड़ गया। इसके बाद ठग महिला को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ-साथ मोहल्ला रफीकनगर स्थित उसके घर के बाहर तक पहुंच गए।

घर से मंगवा लिए 20 लाख के जेवर व नकदी (Hapur News)

अर्धबेहोशी और सम्मोहन की हालत में पहुंची महिला से ठगों ने घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान लाने को कहा। ठगों के झांसे में आकर महिला घर के अंदर गई और करीब 9 तोले सोने के आभूषण, 2 किलो चांदी के आभूषण तथा 50 हजार रुपये की नकदी एक प्लास्टिक के कट्टे में भरकर ले आई और दोनों युवकों को सौंप दी। बदमाशों ने चालाकी से आभूषणों के बदले कागज में लपेटकर दो पत्थर महिला के हाथ में थमा दिए। साथ ही हिदायत दी कि इस पैकेट को दो दिनों तक बिल्कुल नहीं खोलना है। इतना कहकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

24 घंटे बाद होश आने पर खुला राज (Hapur News)

बदमाशों के जाने के बाद महिला जैसे ही घर के अंदर पहुंची, उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया गया। लगभग 24 घंटे बाद, रविवार रात 10 बजे के आसपास जब महिला को होश आया, तो उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत उस कागज को खोला, तो उसमें आभूषणों की जगह पत्थर के टुकड़े निकले।

पुलिस जांच और सीसीटीवी की पड़ताल (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मजीदपुरा से लेकर रफीकनगर तक के पूरे रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News