CLOSE

Weather चक्रवाती तूफान की दस्तक! 10 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके असर से उत्तर भारत में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ-साथ एक्टिव होने से देश के 10 से ज्यादा राज्यों में तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश होने और बिजली गिरने के आसार हैं।

दिल्ली से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अलर्ट जारी करके बारिश, बर्फबारी और कोल्ड वेव से ठिठुरन बढ़ने का अलर्ट दिया है। न्यूनतम तापमान में एक से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में पिछले 5 दिन से शीतलहर चल रही है, जिससे सुबह-शाम को ठंडक का अहसास होता है, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलने से मौसम गर्म भी है। शनिवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह 9 फरवरी को अधिकतम तापमान शीतलहर के कारण 23.33 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में 13 प्रतिशत नमी है और हवा की गति 13 किलोमीटर/घंटा है। मौसम विभाग ने 11 और 12 फरवरी को दिल्ली-NCR में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में हर दिन मौसम अपना रंग बदल रहा है। कभी ठंड महसूस होती है तो कभी गर्मी जैसी लगती है। इस मौसमी बदलाव से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों में प्रदेश में तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई थी। जिसकी वजह से पिछले के पिछले सप्ताह की तुलना में हाल ही के दिनों में ठंड बढ़ गई थी, लेकिन मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में कोहरा छाने से लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसके साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवा और बारिश होने के आसार भी नहीं जताए गए हैं। यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। अब तापमान में भी गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। लेकिन, आगे कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर में फरवरी माह में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। आगे के दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। रविवार को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा समेत बाकी शहरों में मौसम सामान्य रहेगा।

आगामी दिनों में कैसे रहेगा मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 10, 11 और 12 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इसके साथ ही 13 और 14 फरवरी को भी किसी तरह का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक न केवल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, बल्कि कोहरा की भी कोई संभावना नहीं है और न ही तेज हवा चलने की ही कोई संभावना है। जिसकी वजह से प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में ठंड में कमी आएगी और गर्मी बढ़ सकती है।

- Advertisement -

कई राज्यों मे चल रही हैं सर्द हवाएं (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में 20 किलोमीटर और मध्य प्रदेश में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोल्ड वेव का प्रकोप है। इससे सुबह शाम सूखी ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान में भी शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आई। शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भी कोल्ड वेव का असर रहा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी। 12 फरवरी तक प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना रहेगी।

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। इसके असर से उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में आज मौसम करवट बदल सकता है। पाकिस्तान के ऊपर बना ट्रफ (वायुमंडलीय दबाव क्षेत्र) पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिससे भारत में मौसम करवट लेगा। 13 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी, जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और शीतलहर का असर रहेगा।

इस समय उत्तर में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसे ईरान और उसके पड़ोस में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही डेढ़ किलोमीटर ऊपर दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

12 फरवरी तक तूफानी हवाएं चलेंगी (Weather)

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असार से उत्तर पश्चिम भारत पर. 12.6 किलोमीटर ऊपर 135 समुद्री मील तक की ओर पूर्वोत्तर भारत में समुद्र के ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं एक्टिव हैं। उनके प्रभाव से 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर असम, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

12 फरवरी तक आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। 10 फरवरी तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-