Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आगामी श्रावण शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हापुड़ जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जनपद में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
11 अगस्त को मनाया जाएगा श्रावण शिवरात्रि का पर्व (Hapur News )
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस वर्ष श्रावण शिवरात्रि का महापर्व 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इसको लेकर जनपद हापुड़ की सीमाओं में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। शिवभक्त जिले के विभिन्न प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है।
सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर लिया गया फैसला (Hapur News )
सड़क मार्गों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के दौरान छात्रों की सुरक्षा, उनके हितों और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांवड़ मार्गों पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों और वाहनों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 6 दिनों की छुट्टियों का फैसला सुनाया है।
इन सभी बोर्ड्स और स्कूलों पर लागू होगा आदेश (Hapur News )
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश आदेश जिले के सभी शिक्षण संस्थानों पर समान रूप से प्रभावी होगा। इसके तहत:
- नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे।
- परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों से संचालित विद्यालय शामिल हैं।
- जिले के सभी निजी व सरकारी कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान इस अवधि में बंद रहेंगे।
आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 07 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










