Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज सितारों की गणना बताती है कि, 5 अगस्त का बुधवार का दिन कल की तुलना में उत्साहवर्धक रहेगा। चंद्रमा के मेष राशि में आने से शनि की गंभीरता से राहत मिलेगी। सूर्य-गुरु की युति कर्क राशि में शुभ फल देगी, हालांकि गुरु अस्त होने के कारण असर धीरे-धीरे सामने आएगा। मंगल की शत्रु राशि में स्थिति के चलते बहस और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। मेष और मिथुन राशि वाले बातचीत में संयम रखें। धनु राशि वालों के घर में सुखद माहौल बना रहेगा। देखें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।
मेष राशिफल : आत्मविश्वास बढेगा, जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें (Aaj Ka Rashifal)
आज नई एनर्जी और उत्साह महसूस होगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। भाई-बहन या आसपास के लोगों से बातचीत में तीखापन आ सकता है। लिहाजा, बहस से बचें। शांति से बात करना ही बेहतर रहेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे दिखते जाएंगे, बस जल्दबाजी न करें। करियर में मेहनत जारी रखें, फल मिलने में थोड़ी देर लग सकती है। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। प्रेम जीवन में आज उत्साह और नजदीकी दोनों बढ़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, मन भी हल्का महसूस होगा। आज उत्साह में आकर कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशिफल : आज करियर में स्थिरता बनी रहेगी (Aaj Ka Rashifal)
आज मन में एक सुकून बना रहेगा, घर-परिवार में भी नई एनर्जी महसूस होती दिखेगी। कोई नया बड़ा शुभ काम शुरू करने से पहले थोड़ा ठहर जाना बेहतर रहेगा। पैसों के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी से बहसबाजी में उलझने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। लिहाजा, फैसला सोच-समझकर ही लें। भाई-बहन हो या पड़ोसी, इन विषयों में आपकी समझदारी काम आएगी। दोस्तों से जुड़ी बातें आज सुखद बनी रहेंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आज पार्टनर के साथ शांत और गंभीर बातचीत हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज आराम करना जरूरी रहेगा।
शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 6उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशिफल : करियर में गुरु का मार्गदर्शन शुभ साबित होगा (Aaj Ka Rashifal)
आज बुद्धि तेज चलेगी, फैसले भी सही वक्त पर सही ले पाएंगे। आपकी बातों का वजन बढ़ेगा, लोग आपकी सलाह पर भरोसा करेंगे। स्वभाव में जरा उग्रता या बेचैनी झलक सकती है। ऐसे में बहस या तीखी बातचीत से दूर रहना ही बेहतर होगा। दोस्तों और सोशल सर्कल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है आज। करियर में गुरु का मार्गदर्शन शुभ साबित होगा, बस फल मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। पैसों के मामलों में जल्दबाजी से बचें। प्रेम जीवन में पार्टनर से बात करते वक्त संयम रखें, नहीं तो छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। सेहत में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। गुस्से में आज कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोच लें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 5उपाय: आज बुध मंत्र ओम बुं बुधाय नमः का जाप करें।
कर्क राशिफल : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी (Aaj Ka Rashifal)
आज आपके व्यक्तित्व में गंभीरता और गरिमा नजर आएगी, लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। धन और करियर के मामलों में धीरे धीरे प्रगति होगी, तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें। मन के अंदर कुछ उथल-पुथल या अकेलेपन जैसा एहसास हो सकता है, इसे नजरअंदाज न करें बल्कि खुद को व्यस्त रखें। भाग्य का साथ मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। सेहत के मामले में समग्र ऊर्जा अच्छी रहेगी। आज निजी बातों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, खुद को समय दें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 11उपाय: आज चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास रखें।
सिंह राशिफल : आय और कमाई के विषयों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं (Aaj Ka Rashifal)
आज आत्मनिरीक्षण करने का समय है। आध्यात्मिक सोच की तरफ आपका ज्यादा झुकाव हो सकता है। आज भावुकता से काम कनरे की जगह अंतरआत्मा की आवाज सुनें। आय और कमाई के विषयों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, बस फैसला जल्दबाजी में न लें। भाग्य का साथ मिलेगा। गुप्त विषयों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उनका साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी। आप आप दिखावे से दूर रहेंगे। सेहत के लिहाज से ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में आज किसी दूसरे की बात न सुनें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 9उपाय: आज मौन व्रत रखने का प्रयास करें या कम से कम बोलें।
कन्या राशिफल : फैसले लेने में रहेंगे तेज, ज्यादा कठोरता न दिखाएं (Aaj Ka Rashifal)
आज विचारों में स्पष्टता रहने की वजह से किसी भी विषय में तुरंत फैसला ले सकेंगे। हालांकि, अपनी छवि या आकर्षण को लेकर मन में असंतोष पैदा हो सकता है। लिहाजा, खुद की आलोचना न करें। आज आपको अपनी तुलना दूसरों से करने से बचना चाहिए, वरना तनाव हो सकता है। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में गंभीरता बनी रह सकती है। करियर में स्पष्टता रहेगी। मगर, काम को जल्दबाजी में करने के चक्कर में कोई गलती न करें। पैसों के मामलों में सामान्य सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में कठोरता न दिखाएं, धैर्य बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 16उपाय: आज माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
तुला राशिफल : भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा (Aaj Ka Rashifal)
आज करियर के मोर्चे पर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन इसका असर दिखने में थोड़ा वक्त लगेगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में नई एनर्जी के साथ बातचीत हो सकती है। भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा। मन में कभी-कभी अकेलापन या आत्म संदेह जैसा भाव आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं, यह बस अस्थायी भाव है। सेहत, दिनचर्या और कामकाज में सतर्कता बरतें। दोस्तों का सहयोग साथ बना रहेगा। प्रेम जीवन में दिखावे से दूर, गहरे और सच्चे पल बिताएं। आज खुद को अकेला महसूस हो तो करीबी लोगों से बात करें, खुद को अलग-थलग बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 7उपाय: आज गरीबों को भोजन का दान करें।
वृश्चिक राशिफल : भाग्य देगा मजबूत आधार, रिश्तों में तीखेपन से बचें (Aaj Ka Rashifal)
आज भाग्य आपके साथ चल रहा है। यदि आप अपने कर्मों को भी उसके साथ मिला लेंगे, तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं या लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, फल दिखने में वक्त लगेगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है, धैर्य से काम लें। सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी। करियर में मेहनत जल्द रंग लाएगी। संतान या प्रेम प्रसंग में सामान्य स्थिति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। आज साझेदार या जीवनसाथी से किसी बात पर बहस न करें, संयम रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिफल : संतान पक्ष से मिलेगी खुशी, सेहत में जल्दबाजी से बचें (Aaj Ka Rashifal)
आज संतान, प्रेम या क्रिएटिव कामों से जुड़ी खुशी मिल सकती है, मन उत्साहित रहने से काम भी बनते जाएंगे। हालांकि, गुप्त मामलों में शुभता धीरे-धीरे सामने आएगी, इसलिए तुरंत नतीजे मिलने की उम्मीद न रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी के मामले में भी आपको ध्यान देना होगा,नहीं तो कुछ परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में चोट लगने की आशंका भी है। घर और परिवार से जुड़े मामलों में माहौल स्थिर बना रहेगा। करियर में आज गहराई से काम करने का सही वक्त है। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। आज किसी भी शारीरिक काम में जल्दबाजी न करें, चोट लगने से खुद को बचाएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 21उपाय: आज पीले वस्त्र धारण कर गुरु की पूजा करें।
मकर राशिफल : करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)
आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी गंभीर विषय पर बातचीत हो सकती है, इसे स्थिर मन से सुलझाएं। भाई बहन या आसपास के लोगों से बहस या तीखी बात से बचना जरूरी है। घर और परिवार से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा के साथ साथ पुराने विषयों की समीक्षा भी जरूरी होगी। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा, पर फल में देरी संभव है। धन के मामलों में सामान्य सावधानी रखें। प्रेम जीवन में आज गंभीर लेकिन स्थिर बातचीत रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े पुराने विषयों को उलझाने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8उपाय: आज शनि मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशिफल : आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें
आज अपनी दिनचर्या को लेकर गंभीरता से समीक्षा करें। पुरानी आदतों में सुधार लाने से लाभ मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न करें। भाई बहन या छोटी यात्रा से जुड़े विषयों में नई ऊर्जा महसूस होगी। करियर में सामान्य प्रगति रहेगी, बड़े फैसले सोच समझकर लें। संतान या प्रेम प्रसंग में स्पष्ट और व्यावहारिक बातचीत रखें। घर परिवार से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। आज सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4उपाय: आज काले तिल का दान करें।
मीन राशिफल : रिश्तों में आएगा हल्कापन, आत्म अनुशासन बनाए रखें
आज रिश्तों में खुलापन महसूस होगा, मन में भी कल से ज्यादा हल्कापन और शांति रहेगी। व्यक्तित्व और आत्म-विश्लेषण को लेकर गंभीरता बनी रहेगी, बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। घर, परिवार या बातचीत से जुड़े विषयों में बहसबाजी से बचना बेहतर रहेगा। क्रिएटिव कामों और पैसों के मामलों में शुभ आधार बनेगा, हालांकि फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के लिए क्रिएटिविटी का सहारा लें। प्रेम जीवन में आज खुलापन और नजदीकी दोनों बढ़ेंगी। सेहत के मामले में आत्म-अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। खुद को लेकर आज बहुत निगेटिव बातें सोचने से बचें। जरूरी लगे दो दोस्तों या परिवार के सदस्यों से बात करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 1उपाय: आज गंगाजल मिश्रित जल से स्नान करें।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


