UP IAS Transfer यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Khabarwala 24 News Lucknow: UP IAS Transfer उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी नवीनतम तबादला सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई जिलों के मंडलायुक्त (Commissioners) और प्रमुख […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: UP IAS Transfer उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी नवीनतम तबादला सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई जिलों के मंडलायुक्त (Commissioners) और प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष बदले गए हैं।

कई मंडलों में बदले गए कमिश्नर (UP IAS Transfer)

प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर, बरेली, बस्ती और प्रयागराज मंडल में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है:

  • इन्द्र विक्रम सिंह: गोरखपुर के नए मंडलायुक्त बने।
  • अनिल ढींगड़ा: गोरखपुर मंडलायुक्त से स्थानांतरित कर आवास आयुक्त और सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन) बनाए गए।
  • शम्भू कुमार: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से मंडलायुक्त, बरेली बनाए गए।
  • भूपेन्द्र एस. चौधरी: बरेली मंडलायुक्त से सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग बनाए गए।
  • वैभव श्रीवास्तव: बस्ती मंडल के नए कमिश्नर बनाए गए।
  • डॉ. लोकेश एम.: लोक निर्माण विभाग सचिव से मंडलायुक्त, प्रयागराज नियुक्त।
  • सौम्या अग्रवाल: प्रयागराज कमिश्नर पद से श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महत्वपूर्ण विभागों और प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां (UP IAS Transfer)

  • रविन्द्र: प्रमुख सचिव (कृषि) को निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • डॉ. बलकार सिंह: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) बनाए गए।
  • प्रकाश बिन्दु: सचिव (गृह एवं सतर्कता) से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ।
  • संदीप कुमार: प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाए गए।
  • पुष्प राज सिंह: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), नोएडा बने।
  • सतीश पाल: ACEO नोएडा से विशेष सचिव, गृह विभाग बनाए गए।

शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News