Hapur News भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में कूमल लगाकर चोरी, 77 हजार रुपये नकदी और बैनामे उड़ाए

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने इस बार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके प्रीत विहार में स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय को निशाना बनाया। चोर दीवार में कूमल लगाकर (सुराख बनाकर) अंदर दाखिल हुए और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने इस बार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके प्रीत विहार में स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय को निशाना बनाया। चोर दीवार में कूमल लगाकर (सुराख बनाकर) अंदर दाखिल हुए और ₹77 हजार की नकदी, महत्वपूर्ण बैनामे व अन्य कीमती सामान चुराकर रफूचक्कर हो गए।

सुबह कार्यालय खोलने पर उड़े होश (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) के समीप भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान (रामपुर वाले) का ‘महादेव प्रॉपर्टीज’ के नाम से कार्यालय है। सोमवार सुबह जब कर्मचारी और लोग कार्यालय पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच शुरू (Hapur News)

दिनदहाड़े भाजपा नेता के कार्यालय में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की शिनाख्त की जा सके।

2 साल में 4 बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल (Hapur News)

इस दुस्साहसिक वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बताया जा रहा है कि इस कार्यालय में पिछले दो वर्षों के भीतर चोरी की यह चौथी घटना है। बार-बार एक ही स्थान को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News