Agra News गजब: एंबुलेंस में शातिराना अंदाज में ले जा रहे थे 200 किलो गांजा… हैरान कर देगी आपको यह खबर…

Agra News Khabarwala 24 News Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी करने के इस तरीके से पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी तस्कर ने एक ट्रक के अंदर एंबुलेंस को रखा और एंबुलेंस में मरीज की जगह गांजा रख दिया, ताकि किसी को पता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Agra News Khabarwala 24 News Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी करने के इस तरीके से पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी तस्कर ने एक ट्रक के अंदर एंबुलेंस को रखा और एंबुलेंस में मरीज की जगह गांजा रख दिया, ताकि किसी को पता न चल सके। लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक न चली, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की कीमत का करीब 20 किलो गांजा कब्जे में ले लिया। आरोपी के पास से छह फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि , आगरा के एक ढाबे में दो युवक खाना खा रहे थे। दोनों ट्रक से आए थे। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पकड़ लिया और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस ने देखा कि ट्रक के अंदर एक एंबुलेंस खड़ी थी। एंबुलेंस को खोलकर देखा तो पुलिस हैरान रह गई। उसमें करीब 200 किलो गांजा रखा हुआ था।

दिल्ली जा रहा था गांजा

आरोपी चंद्रवीर ने पुलिस को बताया कि वो यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला है। गांजे की खेप लेकर उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था। मगर, रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। इस वजह से ट्रक किराए पर लिया था। रास्ते में भूख लगी तो ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गया था।

20 लाख रुपये बताई जा रही है गांजे की कीमत

पुलिस ने बताया कि तस्कर के कब्जे से बरामद किए गए गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से छह फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Add Agra news गजब: एंबुलेंस में शातिराना अंदाज में ले जा रहे थे 200 किलो गांजा... हैरान कर देगी आपको यह खबर... Agra news गजब: एंबुलेंस में शातिराना अंदाज में ले जा रहे थे 200 किलो गांजा... हैरान कर देगी आपको यह खबर... Agra news गजब: एंबुलेंस में शातिराना अंदाज में ले जा रहे थे 200 किलो गांजा... हैरान कर देगी आपको यह खबर...

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News