Hapur News जैन पक्षी औषधालय समिति की बैठक संपन्न: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, विनीत जैन बने अध्यक्ष, तुषार जैन सचिव

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन पक्षी औषधालय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें समिति के तमाम वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। सर्वसम्मति […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (तुषार जैन) जैन पक्षी औषधालय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को समिति के संरक्षक अनिल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें समिति के तमाम वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन (Hapur News)

बैठक के दौरान समिति के सुचारू संचालन और आगामी जनकल्याणकारी कार्यों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस नई टीम में इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन मोनू और राजीव जैन नीटू को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। वहीं, विनीत जैन को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन और आकाश जैन को उपाध्यक्ष, तुषार जैन को महामंत्री, अर्चित जैन को कोषाध्यक्ष, हिमांशु जैन व विपुल जैन को मंत्री तथा सौरभ जैन को उपमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रस्तुत किया गया वार्षिक लेखा-जोखा (Hapur News)

बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने पक्षी औषधालय समिति का वार्षिक आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सदन के सामने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अनिल जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पक्षी औषधालय चलाना सीधे तौर पर जीवदया और मूक पक्षियों की सेवा का कार्य है, जो अत्यंत पुण्यदायी है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से औषधालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में अपना भरपूर सहयोग देने की अपील की।इस महत्वपूर्ण बैठक में पक्षी औषधालय के मुख्य चिकित्सक डॉ. निशात कौशिक और कर्मचारी मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने औषधालय की कार्यप्रणाली को लेकर अपने विचार साझा किए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News