Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर की सबसे प्रतिष्ठित संस्था ‘अग्रवाल महासभा’ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। वैश्य समाज के इस सबसे बड़े चुनावी दंगल में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब दो पारंपरिक गुटों के बीच एक तीसरे युवा व्यापारी ने निर्दलीय तौर पर अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी। 5,800 सदस्यों वाली इस विशाल महासभा के चुनाव पर अब पूरे जनपद की निगाहें टिक गई हैं।
छावनी और चौकड़ायत ग्रुप के बीच फंसा पेच (Hapur News)
अग्रवाल महासभा के इस त्रिवार्षिक चुनाव में अब तक मुख्य रूप से दो ही धड़े आमने-सामने नजर आ रहे थे।
- छावनी ग्रुप: इस गुट से अध्यक्ष पद के लिए ललित अग्रवाल (छावनी वाले) और मंत्री पद के लिए सुधीर गुप्ता को मैदान में उतारे जाने की प्रबल संभावना है।
- चौकड़ायत ग्रुप: वहीं दूसरे धड़े से अतुल चौकड़ायत अध्यक्ष पद के लिए और विमेश गोयल मंत्री पद के संभावित दावेदार के रूप में अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं।
दोनों ही गुटों के संभावित प्रत्याशी इस समय मतदाताओं से सघन जनसंपर्क कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हैं।
युवा दावेदार का बड़ा दांव (Hapur News)
परंपरागत रूप से चल रहे इस चुनावी समीकरण को एक तीसरे युवा व्यापारी ने पूरी तरह गरमा दिया है। इस नए युवा चेहरे की एंट्री ने दोनों गुटों के रणनीतिकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। युवा दावेदार का कहना है कि वे बेहद जल्द समाज के सामने अपने नाम का औपचारिक खुलासा करेंगे।उन्होंने चुनाव में नया मोड़ लाते हुए बड़ा दांव खेला है। युवा प्रत्याशी का दावा है कि यदि समाज और महासभा के प्रबुद्ध जन गुटबाजी से ऊपर उठकर उन्हें ‘सर्वसम्मति’ से अध्यक्ष चुनते हैं, तो वे चुनावी खर्च और आपसी खींचतान को बचाकर, अपने निजी कोष से वह महासभा और समाज के कल्याण के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य कराएंगे।
त्रिकोणीय मुकाबले के आसार से सरगर्मी बढ़ी (Hapur News)
युवा व्यापारी के इस अप्रत्याशित और आकर्षक दावे के बाद वैश्य समाज और अग्रवाल महासभा के प्रबुद्ध वर्गों में नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। जहां एक तरफ पारंपरिक गुट अपनी साख बचाने के लिए वोट बैंक को सहेजने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा वर्ग इस नए विकल्प को लेकर खासी दिलचस्पी दिखा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि यह चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ता है या फिर समाज किसी एक नाम पर सर्वसम्मति बनाने में सफल होता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


