Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ब्रजघाट में होने वाले महास्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और नेशनल हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से निपटने के लिए हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 22 जून की सुबह 8:00 बजे से 25 जून की रात 8:00 बजे तक के लिए एक वृहद रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
यातायात डायवर्जन का पूरा शेड्यूल: (Hapur News)
1. दिल्ली और गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले वाहन:
- (क): दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी से होकर बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे।
- (ख): अन्य वाहन सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी होते हुए मुरादाबाद निकलेंगे।
- (ग): वाहन हापुड़ से बक्सर अंडरपास (थाना सिंभावली क्षेत्र) से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे और हसनपुर गंवा कट (अमरोहा) के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाला यातायात: (Hapur News)
- (क): हापुड़ से गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई और चंदौसी होकर जाएंगे।
- (ख): हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन बक्सर अंडरपास (सिंभावली) से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से हसनपुर गंवा कट (अमरोहा) होते हुए जाएंगे।
3. मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात: (Hapur News)
- (क): मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ और छजलैट होकर मुरादाबाद पहुंचेंगे।
- (ख): अन्य वाहन ततारपुर, बक्सर अंडरपास से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए हसनपुर गंवा कट (अमरोहा) होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
4. मुरादाबाद से गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन: (Hapur News)
- मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहनों को चंदौसी, गुन्नौर, नरौरा, डिबाई और बुलंदशहर के रास्ते गाजियाबाद और दिल्ली भेजा जाएगा।
5. गजरौला से हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाला यातायात: (Hapur News)
(क): गजरौला चौपला से वाहन मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ और मोदीनगर होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली जाएंगे।
(ख): अमरोहा व गजरौला से आने वाले भारी वाहन गजरौला चौपला, हसनपुर, हसनपुर गंवा होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गंतव्य को निकलेंगे।
संभल से गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाला यातायात: (Hapur News)
(क): संभल से आने वाले वाहन अनूपशहर, बुलंदशहर, गुलावठी और मसूरी होकर गाजियाबाद व दिल्ली जाएंगे।
(ख): वाहन संभल-अनूपशहर रोड कट से गंगा एक्सप्रेस-वे पर सवार होकर खुड़लिया कट (सिंभावली, हापुड़) के रास्ते गाजियाबाद-दिल्ली की तरफ आगे बढ़ेंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


