Diamond League 2024 ओलंपिक के बाद आज फिर मेडल जीतना चाहेंगे भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा, गोल्ड की आस

Khabarwala 24 News New Delhi : Diamond League 2024 पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं। उनके फैंस के साथ-साथ पूरे भारत को उनसे गोल्ड मेडल की आस है। ये मैच आज देर रात खेला जाएगा। बेल्जियम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Diamond League 2024 पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा फिर से मैदान में उतरने को तैयार हैं। उनके फैंस के साथ-साथ पूरे भारत को उनसे गोल्ड मेडल की आस है।

ये मैच आज देर रात खेला जाएगा। बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में आयोजित इस डायमंड लीग का फाइनल मैच आज देर रात 1:52 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। नीरज चोपड़ा के इस मुकाबले को जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देखा सकेगा। वहीं, टीवी पर ये मैच स्पोर्ट्स-18 चैनल पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकेगा।

- Advertisement -

इन खिलाड़ियों से मिलेगी ये चुनौती (Diamond League 2024)

नीरज चोपड़ा के सामने इस मैच में दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ियों की चुनौती रहेगी। नीरज को ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के जुलियन वेबर से कड़ी टक्कर मिल सकती है। चेक गणराज्य के जाकुब भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

अरशद नदीम से नहीं होगा सामना (Diamond League 2024)

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। वह इस टूर्नामेंट से दूर हैं। वहीं, नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में पहले भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस बार वह फिर से गोल्ड मेडल अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News