Hapur News विकास ग्लोबल स्कूल में ‘राष्ट्रबोध’ कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी ने विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ छावनी स्थित विकास ग्लोबल स्कूल में “राष्ट्रबोध – शब्दों से संस्कार तक” विषय पर एक भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति गहरी जागरूकता विकसित करना था। दीप […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ छावनी स्थित विकास ग्लोबल स्कूल में “राष्ट्रबोध – शब्दों से संस्कार तक” विषय पर एक भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति गहरी जागरूकता विकसित करना था।

दीप प्रज्वलन और अतिथियों का स्वागत (Hapur News)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी, विद्यालय के चेयरमैन विकास कुमार तेवतिया एवं प्रधानाचार्या वर्षा तेवतिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग गया।

चरित्र और कर्म से होता है राष्ट्र का निर्माण (Hapur News)

विकास विजय सिंह त्यागी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कवि विकास विजय सिंह त्यागी ने अपने ओजस्वी संबोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समर्थ राष्ट्र का निर्माण केवल शब्दों या भाषणों से नहीं, बल्कि उच्च संस्कार, अनुशासन, मजबूत चरित्र और निस्वार्थ कर्म से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें।

उत्कृष्ट नागरिक बनने का संदेश (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन विकास कुमार तेवतिया तथा प्रधानाचार्या वर्षा तेवतिया ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान पाना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना है।

सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व (Hapur News)

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय द्वारा भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया गया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News