Hapur News रक्षाबंधन पर सुरक्षा सख्त. डीआईजी कलानिधि नैथानी के कड़े निर्देश, 11 एंटी रोमियो स्क्वाड तैनात

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज भर के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के चलते बाजारों में रक्षा सूत्र और मिठाइयों की खरीदारी के लिए देर रात तक महिलाओं एवं आमजन की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज भर के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के चलते बाजारों में रक्षा सूत्र और मिठाइयों की खरीदारी के लिए देर रात तक महिलाओं एवं आमजन की भीड़ बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मॉल्स और पार्कों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाने और अवांछनीय या संदिग्ध लावारिस वस्तुओं की एंटी-सबोटाज चेक टीम से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

11 एंटी रोमियो स्क्वाड गठित, सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात (Hapur News)

जनपद में मनचलों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए 11 एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है। बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मियों और गुंडा दमन दल को सक्रिय किया गया है। इसके अलावा जनपद में आयोजित होने वाले 5 प्रमुख मेलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी और चिन्हित समाज विरोधी तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।

सुगम यातायात और पीआरवी का पुनर्व्यवस्थापन (Hapur News)

त्योहार के दौरान निजी वाहनों से आवागमन बढ़ने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। इसके लिए अधिक यातायात वाले मार्गों को चिन्हित कर यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों, बस व टैक्सी यूनियनों से समन्वय स्थापित कर यात्रियों के लिए पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। यूपी-112 की दोपहिया व चारपहिया पीआरवी को आवश्यकतानुसार प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर और तत्काल कार्रवाई (Hapur News)

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर छोटी से छोटी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जनपदीय अभिसूचना तंत्र, कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News