Hapur News लापरवाही पर BSA की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रधानाध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित; मचा हड़कंप

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन (MDM) और अभिलेखों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दीपा भाटी ने औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जिले के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन (MDM) और अभिलेखों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दीपा भाटी ने औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से विभागीय गलियारे से लेकर शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

छिजारसी विद्यालय: एमडीएम पंजिका अधूरी और शौचालयों पर ताले (Hapur News)

उच्च प्राथमिक विद्यालय छिजारसी में निरीक्षण के दौरान एमडीएम पंजिका अधूरी पाई गई। छात्र उपस्थिति और एमडीएम में दर्ज संख्याओं में भारी अंतर मिलने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। इसके अलावा विद्यालय में समय-सारणी चस्पा नहीं थी, शौचालयों पर ताले लटके मिले और हैंडवॉश की टोंटियां भी गायब थीं। पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस का समय पर साक्ष्य प्रस्तुत न करने को भी गंभीरता से लिया गया।

लाखन कंपोजिट विद्यालय: 210 बच्चों पर एक गंदा शौचालय और जर्जर भवन (Hapur News)

लाखन स्थित कंपोजिट विद्यालय में चरम पर लापरवाही देखने को मिली। यहां बिना पूर्व स्वीकृति के चार शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया था और एमडीएम पंजिका दो महीने से अधूरी थी। विद्यालय परिसर में खुला नाला बह रहा था तथा जर्जर भवन का असुरक्षित रूप से उपयोग किया जा रहा था। 210 विद्यार्थियों के लिए केवल एक ही शौचालय संचालित मिला, जो बेहद गंदा था। कंपोजिट ग्रांट के खर्च का हिसाब और जियो-टैग फोटो प्रस्तुत न करने तथा दो बार नोटिस भेजने के बावजूद उपस्थित न होने पर यह गाज गिरी।

वैठ प्राथमिक विद्यालय: बच्चों को नहीं बांटा गया मध्याह्न भोजन (Hapur News)

प्राथमिक विद्यालय वैठ में निरीक्षण के दौरान बच्चों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) वितरित ही नहीं किया गया था, जबकि पंजिका में केवल एक छात्र दर्ज था। कई महीनों से शिक्षकों की डायरी अधूरी पाई गई और निपुण तालिका भी दीवार पर चस्पा नहीं थी। मासूम बच्चों को भोजन से वंचित रखने और शिक्षण कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में यहां के प्रधानाध्यापक पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News