Cricket World Cup 2027 ना नामीबिया, ना वेस्टइंडीज… 1 जीत ने बदल दी 10 टीमों की किस्मत, भारत-पाक के साथ वर्ल्ड कप खेलेगा ये चौंकाने वाला देश!

Khabarwala 24 News New Delhi: Cricket World Cup 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 (ICC Cricket World Cup 2027) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार विश्व कप का दायरा बड़ा होने जा रहा है, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की 10 टीमों का चयन तय हो चुका है। अफगानिस्तान ने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Cricket World Cup 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2027 (ICC Cricket World Cup 2027) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार विश्व कप का दायरा बड़ा होने जा रहा है, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की 10 टीमों का चयन तय हो चुका है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ ही इस महाकुंभ में अपनी सीधी जगह पक्की कर ली है, जबकि दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को डायरेक्ट क्वालीफिकेशन से चूकने के कारण अब क्वालीफायर मुकाबलों के दौर से गुजरना पड़ेगा।

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे करेंगे मेजबानी (Cricket World Cup 2027)

2027 वनडे विश्व कप का आयोजन संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा किया जा रहा है। आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, पूर्ण सदस्य मेजबान देश होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को इस मेगा इवेंट में सीधी एंट्री मिल गई है। इसके अलावा आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष 8 टीमों को भी बिना किसी क्वालीफायर के सीधे प्रवेश दिया गया है।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर पक्का किया टिकट (Cricket World Cup 2027)

डायरेक्ट क्वालीफिकेशन के अंतिम स्थान के लिए वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में 3 विकेट से हराकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 2027 विश्व कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया, जबकि वेस्टइंडीज रैंकिंग में पिछड़ने के कारण सीधे प्रवेश पाने से वंचित रह गई।

2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 10 टीमें (Cricket World Cup 2027)

  1. दक्षिण अफ्रीका (मेजबान)
  2. जिम्बाब्वे (मेजबान)
  3. भारत
  4. ऑस्ट्रेलिया
  5. न्यूजीलैंड
  6. पाकिस्तान
  7. इंग्लैंड
  8. बांग्लादेश
  9. श्रीलंका
  10. अफगानिस्तान

बचे हुए 4 स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच होगा क्वालीफायर (Cricket World Cup 2027)

14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में 10 स्थान भर चुके हैं, जबकि अंतिम 4 स्थानों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन बचे हुए 4 स्पॉट्स के लिए कुल 10 टीमों के बीच क्वालीफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड के अलावा ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2’ की शीर्ष चार और क्वालीफायर प्ले-ऑफ की शीर्ष चार टीमें हिस्सा लेंगी।

यह क्वालीफायर राउंड 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद विश्व कप 2027 की सभी 14 टीमें पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएंगी। वेस्टइंडीज के लिए यह सफर चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि उन्हें लगातार दूसरी बार क्वालीफायर मैचों का सामना करना पड़ रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News