UP T20 League 2026: गेंदबाज नहीं तूफान है! कार्तिक त्यागी ने फेंकी 153.6 KMPH रफ्तार की गेंद, आउट हुआ टीम इंडिया का स्टार

UP T20 League 2026: यूपी टी20 लीग 2026 में मेरठ मावेरिक्स के कार्तिक त्यागी ने 153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर प्रिंस यादव को पवेलियन भेजा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Kanpur News: यूपी टी20 लीग 2026 (UP T20 League 2026) में मेरठ मावेरिक्स के स्टार तेज हापुड़ के ग्राम धनौरा निवासी तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) की तूफानी रफ्तार का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार (23 अगस्त) को गोरखपुर लायंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में त्यागी ने 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घातक गेंद फेंककर न केवल बल्लेबाज के होश उड़ा दिए, बल्कि विकेट भी चटकाया।

टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी बना त्यागी की रफ्तार का शिकार (UP T20 League 2026)

मेरठ मावेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में कार्तिक त्यागी अपनी पूरी लय में नजर आए। उन्होंने 153.6 KMPH की स्पीड से एक बेहद सटीक और तेज गेंद फेंकी, जिसका सामना भारतीय अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए सफेद गेंद क्रिकेट खेल चुके गोरखपुर लायंस के प्रिंस यादव कर रहे थे।

अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले प्रिंस इस तूफानी गेंद की गति से पूरी तरह चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे।

रिंकू सिंह ने लपका कैच, त्यागी की रफ्तार की चर्चा (UP T20 League 2026)

इस गेंद का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि प्रिंस यादव का कैच मेरठ मावेरिक्स के कप्तान और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लपका। यानी मैदान पर भारतीय क्रिकेट के दो सितारे आमने-सामने थे, जिसमें कार्तिक की बुलेट रफ्तार ने बाजी मारी। इस विकेट का वीडियो और स्पीड गन का आंकड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यॉर्कर से पहले ही उखाड़ चुके हैं मिडिल स्टंप (UP T20 League 2026)

कार्तिक त्यागी की यह पहली तूफानी स्पेल नहीं है। इससे पहले 21 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी गति से तहलका मचाया था। उस मुकाबले में उन्होंने 149 KMPH की रफ्तार से एक बेहद सटीक यॉर्कर डालकर शौर्य सिंह का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया था। त्यागी ने उस मैच में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम मेरठ मावेरिक्स को शानदार जीत दिलाई थी।

आईपीएल 2026 में भी मचाया था गदर (UP T20 League 2026)

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 के सीजन में कार्तिक त्यागी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9.76 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 13 मुकाबलों में 18 अहम विकेट झटके थे।

अपनी पुरानी फॉर्म और गति को वापस हासिल कर चुके त्यागी अब अपनी स्विंग और यॉर्कर पर भी पूरा नियंत्रण दिखा रहे हैं। यूपी टी20 लीग में उनकी यह निरंतरता संकेत दे रही है कि वह जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खटखटाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News