Hapur News थाने से लौटते ही दंपती पर बीच सड़क जानलेवा हमला, बहु और उसके परिजनों ने की मारपीट, अदालत के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित महिला ने स्थानीय अदालत की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अदालत में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता के पुत्र का विवाह 2 नवंबर 2025 को जनपद बिजनौर निवासी युवती के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़ित महिला ने स्थानीय अदालत की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अदालत में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता के पुत्र का विवाह 2 नवंबर 2025 को जनपद बिजनौर निवासी युवती के साथ सादगी से संपन्न हुआ था। आरोप है कि 22 फरवरी 2026 को पुत्रवधु के माता-पिता सहेली की शादी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। जाते समय वह घर में रखे सोने-चांदी के समस्त आभूषण और ₹50,000 नकद भी अपने साथ ले गई।

साथ रहने से इंकार और आभूषण हड़पने का आरोप (Hapur News)

मायके पहुंचने के बाद युवती ने वापस आने और अपने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। युवती ने स्पष्ट किया कि उसके परिजनों ने बिना मर्जी के उसकी शादी कराई थी और वह अपनी पसंद के युवक से शादी करेगी। जब ससुराल पक्ष ने जेवर और ₹50,000 नकद वापस मांगे, तो उसने रकम लौटाने से भी मना कर दिया। पीड़िता ने इस धोखाधड़ी की शिकायत एसपी (SP) कार्यालय में दर्ज कराई थी, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी।

थाने से लौटते वक्त बीच सड़क हमला, दुपट्टे से दबाया गला (Hapur News)

जांच के सिलसिले में 21 जून को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। थाने में भी आरोपियों ने पीड़िता से गाली-गलौज की। दोपहर में जब पीड़िता अपने पति के साथ थाने से निकलकर ततारपुर बाईपास स्थित लोधीपुर रोड मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आई कार में सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी दिवांशु ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता के गले में पड़े दुपट्टे से उनका गला दबाने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पर पति के साथ भी मारपीट की गई तथा पीड़िता के साथ अभद्रता व अश्लील हरकतें की गईं।

पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया (Hapur News)

आसपास के राहगीरों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन से फरार हो गए। पीड़ितों ने अस्पताल पहुंचकर अपना प्राथमिक उपचार कराया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत पुलिस से करने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News