Worlds Most Poor Country दुनिया का सबसे गरीब देश वर्ल्ड बैंक ने इसे घोषित किया , 85 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे

Khabarwala 24 News New Delhi: Worlds Most Poor Country दुनिया में कुल 197 देश हैं, लेकिन कई देश ऐसे हैं जो विकासशील भी नहीं बन पाए हैं और जिनकी आबादी काफी गरीबी में जीवन यापन कर रही है। इन देशों में एक देश ऐसा भी है जिसे वर्ल्ड बैंक ने भी दुनिया का सबसे गरीब […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Worlds Most Poor Country दुनिया में कुल 197 देश हैं, लेकिन कई देश ऐसे हैं जो विकासशील भी नहीं बन पाए हैं और जिनकी आबादी काफी गरीबी में जीवन यापन कर रही है। इन देशों में एक देश ऐसा भी है जिसे वर्ल्ड बैंक ने भी दुनिया का सबसे गरीब देश माना है। इस देश में लोगों के पास न पक्की छत है न पूरा शरीर ढंकने के लिए कपड़े। आइए जानते हैं इस देश के बारे में।

दुनिया का सबसे गरीब यह है देश (Worlds Most Poor Country)

दुनिया का सबसे गरीब देश बुरुंडी है। इस देश को IMF और वर्ल्ड बैंक ने 2023 में दुनिया का सबसे गरीब देश माना है। बुुरुंडी की 85 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है. यहां लोगों को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से ही मिल पाती है। हालात तो यहां तक हैं कि यहां हर तीन में से एक व्यक्ति बेरोजगारी से जूझ रहा है।

कितना कमाते हैं सालाना लोग (Worlds Most Poor Country)

इस देश में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पाती हैं। 1.2 करोड़ आबादी वाले इस देश में लोगों की सालाना आय 180 डॉलर प्रति वर्ष है। यानी यहां एक व्यक्ति एक साल में लगभग 14 हजार रुपए कमाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि बुरुंडी हमेशा से ही ऐसा था इस देश में ब्रिटेन और अमेरिका का राज था। साल 1991 में आजाद हुए इस देश में कुछ समय तो लोग खुशी से जीवन यापन कर रहे थे? लेकिन बाद में जब देश में जातीय संघर्ष शुरू हुआ तो उसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

दुनिया का सबसे गरीब देश कैसे बना बुरुंडी? (Worlds Most Poor Country)

जातीय संघर्ष और अस्थिरता के चलते इस देश की हालात खराब होती गई। 9 साल तक इस देश में जातीय संघर्ष चला, जिसके बाद राजनीतिक अस्थिरता ने इस देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी और धीरे-धीरे ये देश गरीबी के चरम पर पहुंचता गया। अब हालात ये हैं कि ये दुनिया का सबसे गरीब देश घोषित कर दिया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News