Hapur News सिंभावली में बस टायर बदलते वक्त कैंटर ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत, चालक घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंभावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराने हाईवे पर गांव वैठ के सामने बने ओवरब्रिज पर बस का टायर बदल रहे चालक और परिचालक को तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सिंभावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराने हाईवे पर गांव वैठ के सामने बने ओवरब्रिज पर बस का टायर बदल रहे चालक और परिचालक को तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र की पालम कॉलोनी निवासी चालक समर और परिचालक बृजभूषण उर्फ बंटू (45 वर्ष) नोएडा के सेक्टर-128 स्थित एक स्कूल के बच्चों को ट्रेवलर बस से उत्तराखंड के भीमताल ले जा रहे थे। रात करीब सवा दो बजे पुराने हाईवे पर गांव वैठ के पास ओवरब्रिज पर बस का टायर फट गया। दोनों बस को सड़क के किनारे खड़ी करके टायर बदल रहे थे।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur News)

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की भीषणता इतनी ज्यादा थी कि परिचालक बृजभूषण उर्फ बंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिखैड़ा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक समर का इलाज चल रहा है।

कैंटर चालक की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)

मृतक बृजभूषण उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज अंतर्गत ग्राम नगला अत्या के निवासी थे। हादसे के बाद कैंटर चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सिंभावली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News