Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक बार फिर महिला सुरक्षा और ससुराली हिंसा का भयावह मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर रहने वाली एक विवाहिता मनतशा पर उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने पहले गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, फिर लोहे के पंच से बेरहमी से पीटा। महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
घटना 3 जून की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता मनतशा अपने कमरे में अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के सुहेल, एहतेशाम, आस मोहम्मद और भूरी अचानक कमरे में घुस आए। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपितों ने पहले मनतशा को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर उनकी नीयत साफ हो गई वे मनतशा की हत्या करना चाहते थे।
लोहे के पंच से किया हमला (Hapur News)
आरोपी आस मोहम्मद ने लोहे के पंच से मनतशा पर लगातार वार किए, जिससे उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आईं। वहीं सुहेल और एहतेशाम ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। भूरी ने उसके पैर पकड़ रखे थे ताकि वह भाग न सके या बचाव न कर सके। मनतशा ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन आरोपितों ने रुकने का नाम नहीं लिया। हमले की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि यदि आसपास के लोग समय रहते न पहुंच जाते तो मनतशा की जान चली जाती।
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur News)
लोगों की भीड़ और चीख-पुकार सुनकर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद मनतशा गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कोतवाली ले गए। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मनतशा की स्थिति अभी भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रही है।
परिजन ने लगाया आरोप (Hapur News)
पीड़िता के भाई नदीम ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में साफ आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष के चारों लोग मिलकर मनतशा की हत्या करने की फिराक में थे।घटना के बाद भी आरोपियों का आतंक जारी रहा। पीड़ित परिवार का कहना है कि एहतेशाम ने फोन पर संपर्क कर गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी। उसने कहा, “इस बार बच गई है, अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे।” इस धमकी से परिवार में दहशत का माहौल है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी (Hapur News)
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर सुहेल, एहतेशाम, आस मोहम्मद और भूरी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


