Hapur News NH-9 पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के निकट एक खेत में स्थित पेड़ से एक युवक का शव फांसी लगाकर लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के निकट एक खेत में स्थित पेड़ से एक युवक का शव फांसी लगाकर लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की हुई पहचान (Hapur News)

बाबूगढ़ पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक की शिनाख्त उसके पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर की गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सिमकुना गांव निवासी दिनेश चंद्र पांडे (38 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृतक के पास से यह किया बरामद (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से पर्स, मोबाइल फोन, एक बैग, चादर, सैंडल और कपड़े बरामद हुए। बैग की तलाशी में कुछ दवाइयां और मेडिकल पर्चे भी मिले, जिनमें दिनेश चंद्र पांडे को मानसिक रोगी बताया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर आगे की जांच की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News