Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुई लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। लेकिन बाबूगढ़ पुलिस की बाबूगढ़ थाना टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर इस मामले का पर्दाफाश कर कमाल कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल करके दो बदमाशों और लूट की साजिश रचने वाले व्यापारी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई 16.92 लाख रुपये में से 16.50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

वारदात कैसे हुई (Hapur News)
31 मई की रात दिल्ली के राजगढ़ कालोनी निवासी कपड़ा व्यापारी रतनलाल जैन अपने चालक लक्ष्य रावत के साथ मुरादाबाद से कपड़ों का माल खरीदकर लौट रहे थे। उनके पास करीब 16.92 लाख रुपये नकद थे। जब उनकी कार NH-9 पर बाबूगढ़ थाने के पास शिवा ढाबा के समीप प्लाईओवर पर पहुंची, तभी एक दूसरी कार ने उन्हें ओवरटेक किया।
नकाबपोश दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनकी कार रोकी, खिड़की खुलवाई और सिर पर गोली तान दी। बदमाशों ने नोटों से भरा बैग और आधार कार्ड छीन लिया। व्यापारी घबरा गए और तुरंत परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चालक ही था गैंग का मास्टरमाइंड (Hapur News)
जांच के दौरान पुलिस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब व्यापारी के चालक लक्ष्य रावत से सख्त पूछताछ की गई। चालक ने कबूल किया कि उसने ही दिल्ली के दो शातिर बदमाशों के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी। उसने बदमाशों को व्यापारी के मुरादाबाद जाने और लौटने की पूरी जानकारी दी थी।पुलिस ने तुरंत तीन टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
एनकाउंटर और गिरफ्तारी (Hapur News)
सोमवार रात को पुलिस टीम अल्लीपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आई। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए बदमाशों में घायल बदमाश कांति नगर कृष्णा नगर शाहदरा दिल्ली निवासी रिजवानी उर्फ मुन्नी, आराम गीता पार्क कालोनी दिल्ली निवासी निहार और व्यापारी का चालक शांति मोहल्ला राजगढ़ गांधी नगर दिल्ली निवासी लक्ष्य रावत हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.50 लाख रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली।
बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड (Hapur News)
सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं। निहाल पर दिल्ली में हत्या के प्रयास के दो मामले सहित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि रिजवान उर्फ मन्नू पर लूट समेत आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने चालक लक्ष्य के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


