Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीनगर में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर सोमवार देर रात चार हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार को गन पॉइंट पर रखकर करीब सवा किलो सोना और लाखों रुपये नकद लूट लिए। पूरे परिवार को हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया गया।
वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी (Hapur News)
इस लूट की घटना के बाद हापुड़ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जोन स्तर की तीन और जिले की चार टीमें, कुल सात पुलिस टीमें लगातार छानबीन में जुटी हुई हैं। पुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। अस्पताल, ढाबा, हाईवे और आसपास की लोकल सड़कों पर लगे हर कैमरे को पुलिस ने स्कैन किया है।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश (Hapur News)
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चारों बदमाश घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में तीन बदमाश एक बाइक पर और एक बदमाश दूसरी बाइक पर सवार होकर फरार होते दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर कई महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ी हैं, जिससे पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है।
View this post on Instagram
डीआईजी ले रहे पल पल की जानकारी (Hapur News)
पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिसमें कई बड़े घरानों के युवा भी शामिल हैं। एसपी, सीओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पहुंचकर फुटेज जांच रहे हैं। डीआईजी कार्यालय से भी पल-पल की अपडेट ली जा रही है।
उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर पर पुलिस अधिकारियों का लगातार आना-जाना जारी है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस का दावा जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश (Hapur News)
पुलिस अब बाइक नंबर, बदमाशों के चेहरे और उनके मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटी है। आसपास के राज्यों की पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


