Lok Sabha Chunav 2024 चुनाव आयोग ने बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए किए विशेष प्रबंध, मतदान से पहले ध्यान रखें ये बातें

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख मतदाता हैं और दिव्यांगजनों की संख्या 88.4 लाख है।

आयोग के अनुसार घर से वोट डालने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक ऐप का उपयोग किया जा सकता है। फॉर्म भर कर जमा करवाने के बाद बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे।

- Advertisement -

मतदान केंद्रों पर भी विशेष प्रबंध (Lok Sabha Chunav 2024 )

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए यह सुविधा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देखा गया है कि बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रो पर पीने के पानी, टॉयलेट, साइनेज, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सहायता केंद्र, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त बिजली और शेड की व्यवस्था की जाएगी।

भारतीय चुनाव आयोग ने इस बार जो सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की है, वह बेहद अलग है। उन्होंने सभी 10 लाख 48 हजार मतदाता केंद्रों पर वॉलिंटियर्स और व्हीलचेयर का होना सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी प्रोवाइड कराए जाने की बात की गई है।

‘सक्षम’ ऐप का करें इस्तेमाल (Lok Sabha Chunav 2024 )

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि ‘सक्षम’ ऐप के जरिए दिव्यांगजन ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि सभी पोलिंग स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए कि जब वहां कोई भी बुजुर्ग या दिव्यांग पहुंचे तो वहां पर वॉलिंटियर मौजूद हो और पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को ये घोषण की।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News